पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज़ शरीफ़ ने 21 मई को चीन और पाकिस्तान के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक लिखित संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान सरकार की ओर से और व्यक्तिगत रूप से दोनों देशों के लोगों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान विभिन्न क्षेत्रों में चीन और पाकिस्तान के बीच सहयोग की अत्यधिक सराहना करता है। दोनों पक्षों के बीच सभी मौसमों के अनुरूप रणनीतिक साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में एक सकारात्मक शक्ति बनी रहेगी।
शहबाज़ ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों के मन में चीनी लोगों के लिए अत्यंत सम्मान और प्रेम है। 21 मई, 1951 को राजनयिक सम्बंधों की स्थापना किये जाने के बाद से, पाकिस्तान और चीन के बीच मैत्रीपूर्ण सम्बंध धीरे-धीरे सभी मौसमों के अनुरूप रणनीतिक साझेदारी में विकसित हो गए हैं। पाकिस्तान और चीन के बीच द्विपक्षीय सम्बंध आपसी विश्वास, संप्रभु समानता और शांति एवं विकास के साझा लक्ष्य पर आधारित हैं। तेजी से बदलते अंतरराष्ट्रीय परिवेश के बीच इसका महत्व और रणनीतिक परिप्रेक्ष्य लगातार गहराता जा रहा है।
शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि पाकिस्तान आर्थिक विकास, वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति, गरीबी उन्मूलन और वैश्विक संपर्क के क्षेत्र में चीन की उत्कृष्ट उपलब्धियों की अत्यधिक सराहना करता है। चीन की प्रगति और परिवर्तन विकासशील देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और वैश्विक शांति एवं समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। पाकिस्तान एक-चीन सिद्धांत का दृढ़तापूर्वक पालन करता है और चीन के मूल हितों से सम्बंधित मुद्दों पर उसका समर्थन करना जारी रखेगा।
शहबाज़ ने कहा कि पाकिस्तान कई क्षेत्रों में चीन और पाकिस्तान के बीच सहयोग की अत्यधिक सराहना करता है। चीन पाकिस्तान के सामाजिक-आर्थिक विकास और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं का पुरजोर समर्थन करता है। बेल्ट एंड रोड पहल की एक प्रमुख परियोजना के रूप में, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे ने पाकिस्तान के बुनियादी संस्थापनों के विकास, ऊर्जा सुरक्षा, औद्योगिक सहयोग और क्षेत्रीय संपर्क में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पाकिस्तान अगले चरण में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध रहेगा और उद्योग, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी और हरित विकास जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को अधिक महत्व देगा।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

