Site icon Dainik Savera Times

चीन और वियतनाम के बीच संयुक्त वक्तव्य जारी 

Joint statement issued between China and Vietnam

Joint statement issued between China and Vietnam

नए युग में सर्वांगीण रणनीतिक सहयोग साझेदारी को और गहरा करने तथा उच्च स्तरीय, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चीन-वियतनाम साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने के सम्बंध में चीन और वियतनाम के बीच संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया।

पहला, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महा सचिव, राष्ट्रपति शी चिनफिंग के आमंत्रण पर वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और राष्ट्रपति टो लैम ने 14 से 17 अप्रैल तक चीन की राजकीय यात्रा की।

दूसरा, दोनों पक्ष मानते हैं कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी पर जनता की खुशी, देश के विकास और मानवता की प्रगति की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। चीन और वियतनाम के आदर्श और भविष्य एक समान हैं। चीन और वियतनाम के बीच अच्छे सम्बंध का विकास करना रणनीतिक, समग्र और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह दोनों देशों के लिए एक साझा रणनीतिक विकल्प है।

तीसरा, वियतनाम ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को 105वीं वर्षगांठ और चीन के दो सत्र के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई दी। वियतनाम ने शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति की सराहना करते हुए कहा कि उसने कई बड़े जोखिमों और चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने, 14वीं पंचवर्षीय योजना के मुख्य लक्ष्यों और कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने, चीन की आर्थिक शक्ति, वैज्ञानिक एवं तकनीकी शक्ति तथा समग्र राष्ट्रीय शक्ति को एक नए स्तर पर पहुंचाने और चीनी शैली के आधुनिकीकरण की दिशा में नए और ठोस कदम उठाने में चीनी जनता को एकजुट और नेतृत्व प्रदान किया है।

चीन वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की 14वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के सफल आयोजन, वियतनाम की 16वीं राष्ट्रीय सभा के प्रतिनिधियों के चुनाव, 2026-2031 कार्यकाल के लिए सभी स्तरों पर जन परिषदों के प्रतिनिधियों के चुनाव और 16वीं राष्ट्रीय सभा के पहले सत्र के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई देता है।

चौथा, दोनों पक्षों का मानना ​​है कि चीन-वियतनाम के अच्छे सम्बंधों को विकसित करने की कुंजी दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में, प्रेरक शक्ति विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग में, और आधार दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता में निहित है। दोनों पक्षों ने हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई सार्थक उपलब्धियों की समीक्षा की।

वियतनाम ने एक-चीन नीति के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्वीकार किया कि दुनिया में केवल एक ही चीन है, थाईवान चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अविभाज्य हिस्सा है, और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की सरकार पूरे चीन का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र कानूनी सरकार है।

पांचवां, इस यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने अंतर-दलीय सम्बंधों, सार्वजनिक सुरक्षा, न्याय, अर्थव्यवस्था, आपूर्ति श्रृंखला सहयोग, सीमा शुल्क सहयोग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, जनजीवन, मानव संसाधन विकास, मीडिया और स्थानीय सहयोग के क्षेत्रों में सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

छठा, दोनों पक्षों का मानना ​​है कि वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और राष्ट्रपति टो लैम की चीन की राजकीय यात्रा पूर्णतः सफल रही, जिसने चीन और वियतनाम के बीच पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चीन-वियतनाम साझा भविष्य समुदाय के निर्माण में तेजी लाने और क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने में सकारात्मक योगदान दिया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version