स्थानीय समयानुसार 13 फरवरी को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड” का संयुक्त राष्ट्र सत्र कार्यक्रम न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया। जिसमें संयुक्त राष्ट्र में विभिन्न देशों के राजदूतों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के प्रतिनिधियों, चीन और अमेरिका के सांस्कृतिक, आर्थिक व मीडिया जगत के मित्रों सहित लगभग 300 अतिथियों ने भाग लिया।
इस मौके पर, सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग और संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक संचार उप-महासचिव मेलिसा फ्लेमिंग ने क्रमशः वीडियो भाषण दिए। संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना मोहम्मद, संयुक्त राष्ट्र में चीनी स्थाई प्रतिनिधि फ़ू थ्सोंग ने अलग-अलग तौर इस आयोजन के लिए वीडियो संदेश भेजे। अमेरिका-चीन संबंधों पर राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष स्टीव ऑरलिन्स, न्यूयॉर्क में चीनी वाणिज्य दूतावास के उप महावाणिज्यदूत मा श्याओश्याओ ने संबोधित किया।
अपने वीडियो भाषण में, सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने कहा कि दर्शकों की संख्या के लिहाज़ से विश्व के सबसे बड़े वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में, सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” लगातार 43 वर्षों से आयोजित हो रहा है और यह “नववर्ष की पूर्व संध्या का आध्यात्मिक रात्रि-भोज” बन गया है, जो दुनिया भर में चीनी लोगों और देश-विदेश में उनके मित्रों के दिलों को छूता है। “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” दुनिया भर के दर्शकों के लिए चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति और नए युग में चीन को समझने का एक अवसर प्रदान करता है।
शन हाईश्योंग के अनुसार, “दौड़ता अश्व, अविराम गति” थीम वाले इस वर्ष के सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” में “5G+4K/8K+AI” की तकनीकी उपलब्धियों का उपयोग किया जाएगा और सीएमजी की 85 भाषाओं के प्रसारण से देश-विदेश के दर्शकों के लिए एक सांस्कृतिक रात्रि-भोज प्रस्तुत किया जाएगा।
वहीं, यूएन उप-महासचिव मेलिसा फ्लेमिंग ने अपने वीडियो भाषण में बहुपक्षवाद के प्रति चीनी लोगों के लंबे समय से चले आ रहे और दृढ़ समर्थन के लिए काफी प्रशंसा की और कहा कि संवाद और सहयोग ही शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने वाला एकमात्र मार्ग है। संयुक्त राष्ट्र के एक विश्वसनीय रणनीतिक साझेदार के रूप में, चीनी मीडिया ने शांति और विकास की अवधारणाओं को प्रसारित करने और वैश्विक सहमति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चीनी अश्व नववर्ष के आगमन पर, फ्लेमिंग ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अश्व वर्ष की भावना विश्व में आत्मविश्वास और शक्ति का संचार करती है। उन्हें आशा है कि विभिन्न पक्ष हाथ मिलाकर शांति और स्थिरता, गरिमा और सार्वभौमिक लाभ, खुलेपन और समावेशिता तथा साझा समृद्धि वाले उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।
इस आयोजन में संबोधित करते हुए अमेरिका-चीन संबंधों पर राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष स्टीव ऑरलिन्स ने कहा कि चीनी संस्कृति में घोड़ा सशक्त और उद्यमशील शक्ति का प्रतीक है। अमेरिका-चीन संबंधों का विश्लेषण करें, चाहे वह लोगों के बीच आदान-प्रदान की गहरी नींव हो या आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग, ये सकारात्मक शक्तियां घोड़ों के झुंड की तरह एक साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधों की निरंतर प्रगति में आत्मविश्वास और गति का संचार करती हैं। उनका दृढ़ विश्वास है कि अश्व वर्ष की भावना से प्रेरित होकर, यह बढ़ती गति निश्चित रूप से नए वर्ष में अमेरिका-चीन संबंधों को और बेहतर बनाने और स्थिर रूप से आगे बढ़ाने में सहायक होगी।
इस कार्यक्रम में, चाइना मीडिया ग्रुप के यूएन स्टेशन और न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी जैसे संगठनों के मेहमानों ने रोबोट के साथ मिलकर 2026 के “मानवता का बेहतर भविष्य” वैश्विक एआई फिल्म और टेलीविजन कार्यों के लिए निविदा अभियान का शुभारंभ किया। इसके अलावा, सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” (अश्व वर्ष) और “ट्रैवल चाइना विद मूवीज़” के प्रचार वीडियो भी दिखाए गए, जो चीनी संस्कृति के समृद्ध अर्थों और विविध आकर्षण को जीवंत रूप से प्रस्तुत करते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)