Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने वांग यी से मुलाकात की

July 7, 2026

नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने वांग यी से मुलाकात की

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने 6 जुलाई को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

जोनास गहर स्टोर ने वांग यी से चीनी नेताओं तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचाने का अनुरोध किया और कहा कि नॉर्वे-चीन संबंध आपसी सम्मान और ईमानदारी पर आधारित हैं और राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से आम तौर पर सुचारू रूप से विकसित हुए हैं। नॉर्वे हाल के वर्षों में चीन की अभूतपूर्व विकास उपलब्धियों की सराहना करता है, विशेष रूप से करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में, जिसकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने बहुत प्रशंसा की है। नॉर्वे एक प्रमुख शक्ति के रूप में चीन की स्थिति को बहुत महत्व देता है और चीन के साथ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को बढ़ाने, हरित अर्थव्यवस्था और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में संचार और समन्वय को मजबूत करने, संयुक्त राष्ट्र को केंद्रीय भूमिका निभाने में समर्थन देने और वैश्विक बहुपक्षीय प्रणाली की रक्षा करने के लिए तत्पर है। नॉर्वे उत्तर-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देने में अपना मजबूत योगदान जारी रखने के लिए तत्पर है।

वांग यी ने प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर को चीनी नेताओं की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 2024 में प्रधानमंत्री की चीन यात्रा की सफलता से द्विपक्षीय संबंधों के विकास में नई शक्ति लगायी गयी। दोनों देशों के नेताओं के बीच स्थापित आपसी विश्वास और मित्रता द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक गारंटी प्रदान करती है। दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों से चीन-नॉर्वे संबंध विकास की गति को बनाए रखे हुए हैं।

वांग यी ने कहा कि चीन द्विपक्षीय संबंधों की राजनीतिक नींव को मजबूत करने के लिए नॉर्वे के साथ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान जारी रखने के लिए तत्पर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नॉर्वे एक-चीन नीति का दृढ़तापूर्वक पालन करना जारी रखेगा। दोनों पक्षों को पूरक लाभों पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापार, अर्थव्यवस्था और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को सक्रिय रूप से गहरा करना चाहिए और चीन-नॉर्वे हरित संक्रमण सहयोग को विश्व में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। चीन नॉर्वे के साथ बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने, वास्तविक बहुपक्षवाद को कायम रखने, चार वैश्विक पहलों को लागू करने और अधिक न्यायपूर्ण और समान वैश्विक शासन प्रणाली के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है।

अपनी यात्रा के दौरान वांग यी ने नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे के साथ भी बातचीत की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें