Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान के दो अंतरिक्ष यात्री चीन में प्रशिक्षण के लिए पहुंचे

Two Pakistani astronauts arrive in China for training

Two Pakistani astronauts arrive in China for training

चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, पाकिस्तान के दो अंतरिक्ष यात्री 24 अप्रैल को चीन के अंतरिक्ष यात्री अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे, जहां वे चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ संयुक्त प्रशिक्षण में भाग लेंगे।

चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों के पहले बैच के चयन की प्रक्रिया अप्रैल की शुरुआत में पूरी हुई। इस प्रक्रिया के बाद पाकिस्तान के दो उम्मीदवारों- मुहम्मद जीशान अली और खुर्रम दाऊद का अंतिम रूप से चयन किया गया।

जानकारी के अनुसार, सभी प्रशिक्षण चरणों को पूरा करने और मूल्यांकन में सफल होने के बाद, इन दोनों में से एक को पेलोड विशेषज्ञ के रूप में अंतरिक्ष मिशन में शामिल किया जाएगा। वह चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश करने वाला पहला विदेशी अंतरिक्ष यात्री बनेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version