Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात की

July 23, 2026

वांग यी ने अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात की

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 22 जुलाई को मनीला में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की। वांग यी ने कहा कि यह वर्ष चीन-अमेरिका सम्बंधों के लिए एक “महत्वपूर्ण वर्ष” है। दोनों राष्ट्रपतियों ने पेइचिंग में एक ऐतिहासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न की, जिसमें चीन और अमेरिका के बीच रणनीतिक स्थिरता वाले रचनात्मक सम्बंधों को परिभाषित किया गया और संयुक्त प्रयासों की दिशा तय की गई।

यह दो प्रमुख शक्तियों के लिए शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के मार्ग की खोज में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो दोनों देशों के लोगों के मूलभूत हितों के अनुरूप है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा अपेक्षाओं को पूरा करता है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम दोनों राष्ट्रपतियों द्वारा निर्धारित मार्ग का अनुसरण करें, हस्तक्षेप को समाप्त करें और बाधाओं को दूर करें, और यह सुनिश्चित करें कि नेताओं द्वारा प्राप्त सहमति को संपूर्ण सरकार और सभी क्षेत्रों में सहमति और कार्रवाई में बदला जाए, चीन और अमेरिका के बीच रणनीतिक स्थिरता के माध्यम से विश्व शांति और स्थिरता को बढ़ावा दिया जाए, और चीन और अमेरिका के बीच रचनात्मक संवाद के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सहयोग को महत्वपूर्ण गति प्रदान की जाए।

वांग यी ने अमेरिका द्वारा हाल ही में की गई नकारात्मक टिप्पणियों और कार्रवाइयों पर चीन का दृढ़ रुख स्पष्ट करते हुए मांग की कि अमेरिका चीन के मूल हितों का सम्मान करे, एक-चीन सिद्धांत का पालन करे, विरोधाभासों और मतभेदों का प्रभावी ढंग से समाधान करे, चीन की जायज़ चिंताओं का समाधान करे और चीन-अमेरिका सम्बंधों के लिए इस वर्ष को अवसरों से भरा वर्ष बनाए। दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संवेदनशील मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें