Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात की

February 14, 2026

वांग यी ने अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात की

13 फरवरी को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। वांग यी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीन-अमेरिका सम्बंधों के विकास के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया है। हमें दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमति को संयुक्त रूप से लागू करना चाहिए, ताकि 2026 चीन-अमेरिका सम्बंधों के लिए आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व और सहयोग से जीत-जीत की ओर बढ़ने का वर्ष बन सके।

चीन और अमेरिका के बीच संवाद टकराव से बेहतर है, सहयोग संघर्ष से बेहतर है, और साझी जीत शून्य-योग से बेहतर है। समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ का रवैया अपनाते हुए, दोनों पक्ष एक-दूसरे की चिंताओं का समाधान खोजने और मतभेदों का उचित प्रबंधन करने का रास्ता निकाल सकते हैं। दोनों पक्षों को एक साथ मिलकर प्रयास करना चाहिए, ताकि चीन-अमेरिका सम्बंध स्थिर, स्वस्थ और सतत् विकास के मार्ग पर आगे बढ़ सकें और दुनिया को अधिक सकारात्मक संदेश भेज सकें।

दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि यह मुलाकात सकारात्मक और रचनात्मक रही। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमति को संयुक्त रूप से लागू करने, राजनीतिक और कूटनीतिक चैनलों के समन्वयकारी भूमिका का उपयोग करने, द्विपक्षीय उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की सेवा करने, सभी क्षेत्रों में संवाद और सहयोग को मजबूत करने और चीन-अमेरिका सम्बंधों के स्थिर विकास को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।    

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें