Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

छ्यूशी जर्नल पत्रिका में “सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ के समारोह में शी चिनफिंग का भाषण” प्रकाशित

July 15, 2026

छ्यूशी जर्नल पत्रिका में “सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ के समारोह में शी चिनफिंग का भाषण” प्रकाशित

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) केंद्रीय समिति की मुख्य पत्रिका ‘छ्यूशी जर्नल‘ का 14वां अंक 16 जुलाई को प्रकाशित होने जा रहा है। इस अंक में राष्ट्रपति शी चिनफिंग का वह भाषण शामिल होगा, जो उन्होंने “सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ के समारोह” के अवसर पर दिया था।

इस लेख में इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि पिछले 105 वर्षों में, हमारी पार्टी ने देश के सभी जातीय समूहों के लोगों को एकजुट किया और उनका नेतृत्व करते हुए लगातार संघर्ष किया। इस दौरान नए लोकतांत्रिक आंदोलन, समाजवादी क्रांति व निर्माण, सुधार और खुलापन, समाजवादी आधुनिकीकरण और नए युग में चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद जैसी महान उपलब्धियां हासिल की गईं, जिन्होंने चीन के हज़ारों साल पुराने इतिहास में एक नया गौरवशाली अध्याय लिखा है। इन 105 वर्षों के निरंतर संघर्ष ने चीनी जनता के भविष्य और तक़दीर को पूरी तरह से बदल दिया है। साथ ही, इसने चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान का सही रास्ता दिखाया है, मार्क्सवाद की असली ताकत को साबित किया है, वैश्विक इतिहास की दिशा को गहराई से प्रभावित किया है और एक मजबूत चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का निर्माण किया है।

लेख में बताया गया है कि सीपीसी अपने 105 वर्षों के लंबे संघर्ष में लगातार कामयाबी हासिल करने में सफल रही है। इतिहास और जनता ने सीपीसी को ही क्यों चुना, इसका मूल कारण यह है कि हमारी पार्टी में दूसरे राजनीतिक दलों की तुलना में कुछ बेहद ख़ास और अनूठे गुण हैं। इन गुणों में शामिल हैं, सच्चाई की लगातार खोज करना और सही रास्ते पर चलना; जनता के दिलों में गहरी पैठ और मजबूत जनाधार बनाए रखना; अपने ऐतिहासिक दायित्वों को बहादुरी से निभाना; समय के साथ खुद को ढालना; चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना और जीत का अटूट भरोसा रखना; और खुद को लगातार मजबूत बनाकर हमेशा ऊर्जा व जीवंतता से भरपूर रहना। यही खूबियां सीपीसी की सफलता का मूल मंत्र हैं। हमें इन गुणों को आज के दौर की ज़रूरतों से जोड़ना होगा, पार्टी की इन अच्छी परंपराओं को आगे बढ़ाना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि पार्टी कभी भी अपना मूल स्वरूप, रंग या रूप न खोए, बल्कि हमेशा अपनी रचनात्मकता, एकजुटता और संघर्ष करने की ताकत को बनाए रखे।

लेख में इस बात पर भी बल दिया गया है कि सीपीसी का 105 वर्षों का गौरवशाली इतिहास हमारे लिए गर्व की बात ज़रूर है, लेकिन हमें कभी भी आत्मसंतोष में नहीं डूबना चाहिए और न ही निष्क्रिय होना चाहिए। पार्टी के सभी सदस्यों को अपने बुनियादी मक़सद और संकल्प को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्हें विनम्र व समझदार बने रहना होगा, कठिन परिश्रम करना होगा, हर चुनौती का डटकर मुकाबला करना होगा और देश के सभी लोगों के साथ मिलकर एक नए सफर पर आगे बढ़ना होगा। उन्हें नए युग के निर्माण में अपना योगदान देते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें