Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ज़ाम्बिया सरकार ने ज़ाम्बिया भेजे गए 26वें चीनी चिकित्सा दल की सराहना की

June 28, 2026

ज़ाम्बिया सरकार ने ज़ाम्बिया भेजे गए 26वें चीनी चिकित्सा दल की सराहना की

Chinese Medical Team: 26 जून को, जाम्बिया सरकार ने जाम्बिया में चीनी चिकित्सा टीमों के 26वें बैच के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें स्थानीय चिकित्सा सेवाओं में सुधार और चीन और ज़ाम्बिया के बीच मित्रता को बढ़ाने में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता दी गई।

जाम्बिया के मंत्रिमंडल के उप महासचिव सियाज़ोंगो सियाकलेंगे, जाम्बिया के स्वास्थ्य मंत्रालय की स्थायी सचिव फ्रांसिस सिमुई, जाम्बिया में आए 26वें चीनी चिकित्सा दल के नेता ज्यांग यिंगच्येन और दल के सभी सदस्य, साथ ही जाम्बिया और चीन दोनों के अन्य प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर, जाम्बिया के मंत्रिमंडल के उप महासचिव सियाकारेंगे ने राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा की ओर से चिकित्सा दल के प्रति आभार व्यक्त किया और दल के सभी सदस्यों को सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जून 2025 में जाम्बिया में चीन की 26वीं चिकित्सा टीम पहुंची और एक साल के चिकित्सा सहायता मिशन के तहत कई अस्पतालों में तैनात की गई। इस टीम ने नैदानिक ​​उपचार, तकनीकी सहायता, स्थानीय प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देने और द्विपक्षीय चिकित्सा आदान-प्रदान में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसके लिए ज़ाम्बिया सरकार और समाज के विभिन्न वर्गों से सर्वसम्मति से सराहना प्राप्त हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें