Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की 13वीं आर्कटिक महासागर वैज्ञानिक अभियान टीम ने आर्कटिक सर्कल को पार किया

July 26, 2023

चीन की 13वीं आर्कटिक महासागर वैज्ञानिक अभियान टीम ने आर्कटिक सर्कल को पार किया

ज़ुएलॉन्ग 2 ध्रुवीय अभियान जहाज पर प्रसारण के अनुसार, 24 जुलाई को 16 बजकर 34 मिनट पर चीन की 13वीं आर्कटिक महासागर वैज्ञानिक अभियान टीम ने आर्कटिक सर्कल को पार कर आर्कटिक जल में प्रवेश किया। 12 जुलाई को, चीन की 13वीं आर्कटिक महासागर वैज्ञानिक अभियान टीम आर्कटिक महासागर में वैज्ञानिक जांच कार्यों को पूरा करने के लिए ज़ुएलॉन्ग 2 ध्रुवीय अभियान जहाज पर सवार होकर शांगहाई से रवाना हुई। पिछले 12 दिनों में, ज़ुएलॉन्ग 2 ध्रुवीय अभियान जहाज पूर्वी चीन सागर, जापान सागर, ओखोटस्क सागर, बेरिंग सागर और अन्य सागर के माध्यम से उत्तर की ओर गया, बेरिंग जलडमरूमध्य को पार किया, और सफलतापूर्वक आर्कटिक सर्कल पर पहुंचा।

आर्कटिक सर्कल में प्रवेश करने के बाद, अभियान टीम निर्धारित कार्य स्थल की ओर रवाना होगा। कार्यक्रम के अनुसार, ;ज़ुएलॉन्ग के 26 जुलाई को चुक्ची सागर के लिए रवाना होने की उम्मीद है, और अभियान टीम आधिकारिक तौर पर समुद्री वैज्ञानिक अनुसंधान अभियान शुरू करेगा। (आशा)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें