Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के 14वें शीतकालीन खेल समाप्त

February 28, 2024

चीन के 14वें शीतकालीन खेल समाप्त

चीन के 14वें शीतकालीन खेल 27 फरवरी की शाम को उत्तरी चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के हुरुनपेइअर में समाप्त हुए। समापन समारोह में भीतरी मंगोलिया की संस्कृति और सुंदर दृश्य दिखाए गए और स्वयंसेवकों के प्रति आभार भी जताया गया।

14वें शीतकालीन खेल के दौरान देश भर के 35 प्रतिनिधिमंडलों के तीन हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा की। इनमें 26 प्रतिनिधिमंडलों ने कुल 99 स्वर्ण पदक जीते और 30 प्रतिनिधिमंडलों ने पदक जीते।

गौरतलब है कि 14वें शीतकालीन खेल के दौरान आम लोगों के प्रतियोगिता कार्यक्रम भी पहली बार आयोजित किए गए। भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में लोगों को लाभ पहुंचाने वाले करीब 300 सिलसिलेवार कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिनमें 50 लाख से अधिक फिटनेस प्रेमी आकर्षित हुए। 

समापन समारोह में अगले शीतकालीन खेल के आयोजन स्थल का प्रदर्शन किया गया। 15वें शीतकालीन खेल वर्ष 2028 में पूर्वोत्तर चीन के ल्याओनिंग प्रांत में आयोजित होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें