Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

China का 39वां अंटार्कटिक वैज्ञानिक अभियान रहा सफल

April 7, 2023

China का 39वां अंटार्कटिक वैज्ञानिक अभियान रहा सफल

चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के मुताबिक, चीन का 39वां अंटार्कटिक वैज्ञानिक अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ। चीनी अंटार्कटिक अभियान दल के सभी सदस्य शांगहाई घरेलू आधार के डॉक पर लौट आए। इस बार की जांच दक्षिणी महासागर के प्रमुख समुद्री क्षेत्रों में वैश्विक जलवायु परिवर्तन की प्रतिक्रिया और फीडबैक आदि महत्वपूर्ण वैज्ञानिक मुद्दों पर मुख्य रूप से केंद्रित रही। 5 महीने से अधिक समय तक ऑन-साइट संचालन के बाद, चीनी अंटार्कटिक अभियान दल ने दक्षिणी महासागर के प्रासंगिक जल और अंटार्कटिक महाद्वीप के संबंधित क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

साथ ही उन्होंने अंटार्कटिक में स्थित चीनी अनुसंधान केंद्र जोंगशान स्टेशन से अंटार्कटिक आइस डोम ए सेक्शन तक सभी स्टेशनों पर बर्फ और हिमपात पर्यावरण निगरानी, ​​​​खगोलीय अवलोकन और राजकुमारी एलिजाबेथ भूमि समेत विभिन्न क्षेत्रों में उपहिमानी भूभाग का पता लगाने को पूरा किया। उन्होंने अनेक वैज्ञानिक अनुसंधान परियोजनाओं का आयोजन व कार्यान्वयन किया और कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अनुसंधान उपलब्धियां प्राप्त की। इसके अलावा, अंटार्कटिक में स्थिति चीनी अनुसंधान केंद्र ग्रेट वॉल स्टेशन और जोंगशान स्टेशन के लिये सामग्री आपूर्ति और कर्मियों के रोटेशन को पूरा किया है।

इस बार की जांच तीसरी बार है कि “श्यूलोंग (स्नो ड्रैगन)” जहाज और ” श्यूलोंग (स्नो ड्रैगन) नंबर 2″ जहाज ने निरीक्षण मिशन को संयुक्त रूप से अंजाम दिया। दो जहाज वर्ष 2022 अक्टूबर के अंत में रवाना होकर कुल 163 दिनों तक चले और 60 हजार से अधिक समुद्री मील की समुद्री यात्रा की।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें