Site icon Dainik Savera Times

चीन का 40वां अंटार्कटिक अभियान दल रवाना हुआ

चीन के 40वें अंटार्कटिक अभियान दल ने पेइचिंग समयानुसार 16 दिसंबर को जोंगशान स्टेशन पर एक प्रस्थान समारोह आयोजित किया। दल के 29 सदस्य संबंधित वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने के लिये थाईशान स्टेशन, खुनलुन स्टेशन और ग्रोव माउंटेन क्षेत्र में जाएंगे।

इस बार दल के 20 सदस्य थाईशान स्टेशन से होकर खुनलुन स्टेशन पर पहुंचे, जो 4087 मीटर की ऊंचाई पर अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है। वहां वे ग्लेशियोलॉजी, खगोल विज्ञान, भूविज्ञान और भूभौतिकी जैसी वैज्ञानिक जांच करेंगे। दल के अन्य 9 सदस्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, आइस कोर ड्रिलिंग और उल्कापिंड खोज जैसी वैज्ञानिक जांच करने के लिए 2,000 मीटर से अधिक की औसत ऊंचाई वाले ग्रोव माउंटेन क्षेत्र में जाएंगे।

गौरतलब है कि चीन का 40वां अंटार्कटिक अभियान चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है। यह पहली बार है कि चीन ने अंटार्कटिक अभियान को अंजाम देने के लिए तीन जहाज भेजे हैं, जिनके नाम हैं “श्वएलुंग”, “श्वएलुंग 2″ और “थ्येनहुई”। इस अभियान का एक महत्वपूर्ण विषय अंटार्कटिक विज्ञान के अग्रणी क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय सहकारी अनुसंधान करना और कई देशों के साथ रसद समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version