Site icon Dainik Savera Times

सितंबर में पिछले वर्ष की समान अवधि से अपरिवर्तित रही China की CPI

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 13 अक्तूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर में राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी सीपीआई पिछले वर्ष की समान अवधि से बढ़कर स्थिर हो गया और अगस्त से 0.2% की वृद्धि हुई। आंकड़ों के अनुसार सितंबर में खाद्य कीमतों में पिछले वर्ष की समान अवधि से 3.2% की गिरावट आई। यह गिरावट अगस्त की तुलना में 1.5 प्रतिशत अंक अधिक थी। 

उधर, सितंबर में गैर-खाद्य कीमतों में पिछले वर्ष की समान अवधि से 0.7% की वृद्धि हुई, यानी 0.2 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई। अनुमान के अनुसार, सितंबर में खाद्य और ऊर्जा की कीमतों को छोड़कर कोर सीपीआई में पिछले वर्ष की समान अवधि से 0.8% की वृद्धि हुई, जो अगस्त के समान वृद्धि है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version