Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस मार्च में चीन की सीपीआई में 1 प्रतिशत की वृद्धि

April 10, 2026

इस मार्च में चीन की सीपीआई में 1 प्रतिशत की वृद्धि

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो दवारा 10 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार इस मार्च में चीन का नागरिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पिछले साल की समान अवधि से 1 प्रतिशत बढ़ा। इसमें खाद्य कीमतों में 0.3 प्रतिशत इजाफा हुआ, गैर खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 1.2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई। उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में 1.3 प्रतिशत इजाफा हुआ, जबकि सेवा कीमतों में 0.8 प्रतिशत इजाफा हुआ। इस जनवरी से इस मार्च तक सीपीआई साल दर साल 0.9 प्रतिशत अधिक था।

इस मार्च में सीपीआई पिछले महीने से 0.7 प्रतिशत कम हुआ। इसमें खाद्य कीमतों में 2.7 प्रतिशत गिरावट आयी, जबकि गैर खाद्य वस्तुओं की कीमतों 0.2 प्रतिशत गिरावट आयी। उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में 0.3 प्रतिशत गिरावट आयी, जबकि सेवा की कीमतों में 1.1 प्रतिशत गिरावट आयी।

उधर इस मार्च में उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) साल दर साल 0.5 प्रतिशत से अधिक हो गया और फरवरी की तुलना में 1 प्रतिशत बढ़ा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें