Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक हरित विकास को बढ़ावा दे रहा चीन का ऊर्जा परिवर्तन

August 31, 2024

वैश्विक हरित विकास को बढ़ावा दे रहा चीन का ऊर्जा परिवर्तन

चीन के नए ऊर्जा वाहनों और स्वच्छ ऊर्जा का उदय न केवल बढ़ती घरेलू हरित मांग को पूरा करता है, बल्कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा परिवर्तन और जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया को भी बढ़ावा देता है। हाल ही में, चीनी नई ऊर्जा वाहनों से भरा एक परिवहन जहाज़ यूरोप से लौटा, जो इस बात का प्रतीक है कि चीन के हरित उत्पाद अपने “विदेश जाने” में तेजी ला रहे हैं और वैश्विक नई ऊर्जा उद्योग के विकास में मदद कर रहे हैं।

चीन द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी श्वेत पत्र “चीन का ऊर्जा परिवर्तन” ऊर्जा परिवर्तन में चीन की उल्लेखनीय उपलब्धियों को विस्तार से दर्शाता है। पिछले दस वर्षों में, स्वच्छ ऊर्जा बिजली उत्पादन में चीन की हिस्सेदारी में काफी वृद्धि हुई है। नव स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता की वार्षिक हिस्सेदारी ने दुनिया का नेतृत्व करना जारी रखा है, और जीडीपी की प्रति यूनिट ऊर्जा खपत में काफी गिरावट आई है। इन उपलब्धियों के पीछे चीन की हरित विकास की अवधारणा का दृढ़ कार्यान्वयन और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी नवाचार में निरंतर निवेश है।

चीन के ऊर्जा संसाधनों की “हरित सामग्री” में वृद्धि जारी है, जो वैश्विक हरित विकास और जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाजार और उपकरण निर्माता के रूप में, चीन के लागत प्रभावी नए ऊर्जा उत्पाद वैश्विक मुद्रास्फीति के दबाव को प्रभावी ढंग से कम करते हुए वैश्विक उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प प्रदान करते हैं। आंकड़े बताते हैं कि चीन ने पिछले दशक में वैश्विक गैर-जीवाश्म ऊर्जा खपत की वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इसके अलावा, चीन सक्रिय रूप से स्वच्छ ऊर्जा के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है और विदेशी निवेश वाले उद्यमों के लिए नए अवसर पैदा करता है। चीन के ऊर्जा परिवर्तन के लाभांश को साझा करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा परियोजनाओं ने चीन में जड़ें जमा ली हैं। ये सहयोग न केवल चीन के ऊर्जा व्यापार और निवेश के उदारीकरण और सुविधा को बढ़ावा देते हैं, बल्कि वैश्विक हरित और कम कार्बन विकास प्रक्रिया को भी बढ़ावा देते हैं।

उल्लेखनीय बात यह है कि दुनिया के सबसे बड़े विकासशील देश के रूप में, चीन कार्बन शिखर और कार्बन तटस्थता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध होने के साथ-साथ उत्सर्जन को कम करने और वैश्विक ऊर्जा के सतत् विकास को बढ़ावा देने में भी सक्रिय रूप से दुनिया की मदद कर रहा है। चीन के पवन ऊर्जा और फोटोवोल्टिक उत्पादों के निर्यात ने अन्य देशों को कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन का निपटारा करने में मदद की है।

चीन के ऊर्जा परिवर्तन के सफल अभ्यास से पता चलता है कि दुनिया को हरित बाधाएं खड़ी करने के बजाय हरित परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। चीन वैश्विक ऊर्जा विकास प्रवृत्ति का पालन करना जारी रखेगा, अपनी ऊर्जा की “हरित सामग्री” में सुधार करेगा, और वैश्विक हरित विकास और जलवायु परिवर्तन का निपटारा करने में अधिक “चीनी शक्ति” को शामिल करेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें