Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 हज़ार मीटर गहरे समुद्र का सामना करने वाले चीन के पहले महासागर ड्रिलिंग जहाज का अनावरण 

December 20, 2022

10 हज़ार मीटर गहरे समुद्र का सामना करने वाले चीन के पहले महासागर ड्रिलिंग जहाज का अनावरण 

चीन द्वारा स्वनिर्मित 10 हज़ार मीटर गहरे समुद्र का सामना करने वाले पहले महासागर ड्रिलिंग जहाज का अनावरण 18 दिसंबर को क्वांगचो शहर में किया गया। यह चीन के गहरे समुद्र में अन्वेषण के क्षेत्र में प्रमुख उपकरणों के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है।

   चीनी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार महासागर ड्रिलिंग जहाज प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के चीन भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ब्यूरो से संबद्ध है। इसमें वैश्विक समुद्रों में असीमित नेविगेशन क्षेत्रों में काम करने और 10 हज़ार मीटर से अधिक समुद्री क्षेत्रों में ड्रिल करने की क्षमता है। समुद्री अनुसंधान के सभी क्षेत्रों को कवर करने वाली नौ प्रयोगशालाओं को बनाने के लिए इस जहाज को उन्नत जहाज-वाहित उपकरणों की 10 श्रेणियों से लैस करने की योजना है। इस में समग्र उपकरण और व्यापक संचालन क्षमता अंतरराष्ट्रीय अग्रणी स्तर पर है। जानकारी के अनुसार महासागर ड्रिलिंग जहाज ऊपरी निर्माण क्षेत्र की लोडिंग, उपकरण स्थापना और कमीशनिंग और घाट परीक्षण जैसे कार्य करेगा। इसके 2024 में पूरी तरह से पूरा होने की उम्मीद है।

 (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें