Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

China का पहला पवन ऊर्जा मंच संचालन क्षेत्र पहुंचा

April 4, 2023

China का पहला पवन ऊर्जा मंच संचालन क्षेत्र पहुंचा

चीन का पहला गहरे समुद्र में तैरता पवन ऊर्जा मंच 3 अप्रैल को हाईनान प्रांत के वनछांग समुद्री क्षेत्र स्थित तेल और गैस क्षेत्र पहुंचा। बिजली उत्पादन मंच यहां पर 25 सालों से अधिक समय तक काम करेगा और आसपास के तेल और गैस मंच के लिए हरित बिजली देगा।

बताया जाता है कि यह मंच पानी में तैरता है और पवन ऊर्जा से बिजली का उत्पादन करता है। इस मंच की बिजली उत्पादन क्षमता 7.25 मेगावाट है। चालू होने के बाद औसत वार्षिक बिजली उत्पादन क्षमता 2.2 करोड़ किलोवाट घंटे तक जा पहुंचेगी और हर साल करीब 1 करोड़ घन मीटर ईंधन गैस की बचत होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें