Site icon Dainik Savera Times

चीन के विदेश मंत्री की Washington यात्रा से अमेरिका को संबंधों में तनाव कम करने की उम्मीद

Washington: पश्चिम एशिया और यूरोप में जारी दो संघर्षों के बीच अमेरिका को इस सप्ताह चीन के शीर्ष राजनयिक की Washington यात्र से चीन के साथ कई मुद्दों पर सहमति बनाने का एक छोटा-सा कदम आगे बढ़ाने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय बैठकों के दौरान संभवत: राष्ट्रपति जो बाइडन समेत उनके प्रशासन के अधिकारी चीन के विदेश मंत्री वांग यी के समक्ष इस बात पर जोर देंगे कि अगर चीन एक प्रमुख जिम्मेदार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनना चाहता है तो वह वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका बढ़ाए।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान दोनों के चीन से इजराइल-हमास और रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध में सार्थक भूमिका निभाने का अनुरोध करने की संभावना है।ये बैठकें अगले महीने सैन फ्रांसिस्को में एशिया-प्रशांत आíथक सहयोग फोरम के नेताओं की बैठक के इतर राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच एक शिखर वार्ता का मंच तैयार कर सकती हैं। अमेरिका, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का समर्थन करने और पश्चिम एशिया में चुप्पी साधने को लेकर चीन से निराश है। इसके अलावा दुनिया के दो सबसे बड़े अर्थव्यवस्था वाले देशों के बीच मानवाधिकार, जलवायु परिवर्तन, ताइवान, दक्षिण चीन सागर और उत्तर कोरिया जैसे मुद्दों को लेकर भी टकराव है।इसके बावजूद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से बात करने की इच्छा जतायी है। चीन के विदेश मंत्रलय ने कहा कि वांग कई मुद्दों पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ ‘‘विचारों का गहन आदान-प्रदान करेंगे’’ और दोनों देशों के बीच संबंधों पर ‘‘चीन की सैद्धांतिक स्थिति और वैध चिंताओं के बारे में बताएंगे।’’

Exit mobile version