Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला के संचालन में चीन की मदद:BCECC के अध्यक्ष

April 8, 2023

वैश्विक औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला के संचालन में चीन की मदद:BCECC के अध्यक्ष

बेल्जियम चीन आर्थिक और व्यापार आयोग (बीसीईसीसी) के अध्यक्ष बर्नार्ड डेविट ने हाल ही में शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी को दिये एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि चीन वैश्विक औद्योगिक श्रृंखला व आपूर्ति श्रृंखला के संचालन के लिए महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करता है। इस वर्ष चीन की आर्थिक वृद्धि की संभावना आशाजनक है, जो वैश्विक आर्थिक सुधार में और मदद करेगी।

डेविट ने कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद से, विश्व अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ गई है और वैश्विक चुनौतियां एक के बाद एक उभर कर सामने आई हैं। महामारी ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित कर दिया है, जिससे उत्पादन और पर्यटन प्रभावित हुआ है। वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में, चीन विनिर्माण, शिपिंग और रसद के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और विश्व अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए भी इसका बहुत महत्व है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा 30 जनवरी को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2023 में चीन की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 4.4 प्रतिशत से 5.2 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है।

इसकी चर्चा करते हुए डेविट ने कहा कि महामारी के दौरान चीन ने सकारात्मक आर्थिक विकास हासिल किया है। कई अंतरराष्ट्रीय संस्थान आम तौर पर चीनी अर्थव्यवस्था के प्रति आशावादी हैं, उनका मानना ​​है कि चीनी अर्थव्यवस्था की बहाली विश्व अर्थव्यवस्था की बहाली में मजबूत गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि चीन वैश्विक वस्तुओं और सेवाओं का एक महत्वपूर्ण उपभोक्ता है। हाल के वर्षों में, मध्यम आय वर्ग का विस्तार जारी है और इसकी खपत शक्ति में भी वृद्धि जारी है। यह न केवल चीनी आर्थिक विकास को बढ़ावा देना जारी रखेगा, बल्कि वैश्विक आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा। डेविट के अनुसार, हाल के वर्षों में यूरोप और चीन के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग लगातार गहरा हो रहा है। द्विपक्षीय व्यापार पिछले दस वर्षों में तेजी से बढ़ा है, और यह प्रवृत्ति भविष्य में भी जारी रहेगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें