Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

वसंत ऋतु में “चीन का सबसे खूबसूरत गांव” – वू युआन काउंटी में हुआंगलिंग गांव

April 15, 2024

वसंत ऋतु में “चीन का सबसे खूबसूरत गांव” – वू युआन काउंटी में हुआंगलिंग गांव

सीढ़ीदार खेतों की परतें हरे पहाड़ों, स्वच्छ पानी, सफेद दीवारों और काली खपरैलों के साथ एक दूसरे की पूरक हैं। वसंत ऋतु में वुयुआन कांउटी का हुआंगलिंग गांव एक सुन्दर प्राकृतिक चित्र की भांति दिखाई देता है।

अक्तूबर 2023 में, दक्षिण-पूर्व चीन के च्यांगशी प्रांत के शांगराओ शहर में वुयुआन कांउटी में स्थित हुआंगलिंग गांव ने संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की “सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों” की सूची में अपना स्थान पाया।

अद्वितीय क्षेत्रीय संस्कृति, प्राचीन हुइचोउ संस्कृति और कृषि संस्कृति की थीम के साथ, हुआंगलिंग गांव में शरद ऋतु में कृषि उत्पादों का धूप में सूखना, सीढ़ीदार खेत और फूलों का सागर, फूलों से सजा कस्बा, लेइशिन पुल आदि देखना आम बात है। “चीन का सबसे खूबसूरत गांव” के रूप में यह गांव अनगिनत पर्यटकों को आकर्षित करता है। 

हाल के दिनों में वसंत की खूबसूरत ऋतु में, पेइचिंग, शीआन, छंगतु, हांगचो, हार्पिन आदि देश भर के विभिन्न स्थलों से पर्यटक हुआंगलिंग गांव का दौरा करने आते हैं। रोज़ाना 20 हज़ार से अधिक लोग यहां सैर-सपाटे के लिए आते हैं और वसंत ऋतु के सुन्दर दृश्यों का आनंद लेते हैं। 

हुआंगलिंग गांव में पर्यटक केबल कार का उपयोग कर सकते हैं और ऊंचाई से पहाड़ी गांव का नजारा देख सकते हैं। पहाड़ के आधे ऊपर, “लेइशिन ब्रिज ग्लास वॉकवे” है। बीच में लहराते लकड़ी के पुलों और कांच के रास्ते पर चलते हुए, दोनों तरफ आकर्षक हरी छतों और फूलों के समुद्र का मजा ले सकते हैं, यहां पर्यटकों को एक अलग अनुभव होता है।

दस साल से अधिक समय पहले, वुयुआन काउंटी की स्थानीय सरकार ने हुआंगलिंग गांव का सुरक्षात्मक विकास किया। गांववासी पहाड़ की तलहटी में नए घरों में बस गए, और गांव की सामूहिक भूमि को पर्यटन के लिए उद्यमों के माध्यम से विकसित और प्रबंधित किया गया। पुराने गांव में लगभग 500 मीटर लंबी थ्येनच्ये सड़क के दोनों तरफ़ कई अनहुई-शैली की दुकानें हैं, जैसे कि चायघर, शराब की दुकानें, किताबों की दुकानें, स्याही की दुकानें, बांस-पट्टी की दुकानें आदि। स्थानीय लोग पर्यटकों के लिए सिर की फूलमाला, ताजा फल, विशिष्ट व्यंजन बेचते हैं। इस सड़क पर आगंतुक स्वादिष्ट खाना खाते हैं, सांस्कृतिक वस्तुओं और सुन्दर प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते हैं। 

इधर के सालों में, संस्कृति और पर्यटन के मिश्रित विकास के चलते, हुआंगयुआन गांववासियों की आय में बड़ी वृद्धि हुई है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें