Site icon Dainik Savera Times

China के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो: 2022 में 12.06 मिलियन नए शहरी रोजगार हुए सृजित

चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 17 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार, 2022 में चीन में 12.06 मिलियन नए शहरी रोजगार सृजित किए गए हैं, जो पहले निर्धारित 11 मिलियन नये रोजगार के लक्ष्य को पार कर गया है। दिसंबर 2022 में, चीन की शहरी सर्वेक्षित बेरोजगारी दर 5.5% थी, जो पिछले महीने की तुलना में 0.2 प्रतिशत अंक कम है। 31 बड़े शहरों और कस्बों में सर्वेक्षण की गई बेरोजगारी दर 6.1% थी, जो पिछले महीने की तुलना में 0.6 प्रतिशत अंक कम है।

चीनी उद्यमों में कर्मचारियों के औसत साप्ताहिक कामकाजी घंटे 47.9 घंटे हैं। 2022 वर्ष के लिए चीन में प्रवासी श्रमिकों की कुल संख्या 295.62 मिलियन थी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.1% बढ़ गया। प्रवासी श्रमिकों की औसत मासिक आय 4,615 युआन थी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.1% अधिक है।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप,पेइचिंग)

Exit mobile version