Site icon Dainik Savera Times

China के नए राज्य नेता हुए निर्वाचित

14वीं नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के पहले सम्मेलन ने 10 मार्च की सुबह मतदान से नये राज्य नेता निर्वाचित किये ।शी चिनफिंग सर्वसम्मति से राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चाओ लची नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थाई समिति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं, हान चंग उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

बैठक की कार्यसूची होने के बाद संविधान के प्रति शपथ लेने की रस्म आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने संविधान की निष्ठा की शपथ ली। इस के बाद नवनिर्वाचित एनपीसी स्थाई समिति के अध्यक्ष चाओ लची और उप राष्ट्रपति हान चंग ने संविधान की निष्ठा की शपथ ली ।नव निर्वाचित एनपीसी के उपाध्यक्षों और महासचिव ने भी शपथ ली। इस बैठक में राज्य परिषद की संस्थागत सुधार योजना की मंजूरी भी की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version