Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

“चीन की स्काई आई” ने खोजे 900 से अधिक नए पल्सर

May 13, 2024

“चीन की स्काई आई” ने खोजे 900 से अधिक नए पल्सर

हाल ही में चीनी विज्ञान अकादमी की राष्ट्रीय खगोलीय वेधशाला के फास्ट संचालन और विकास केंद्र से मिले समाचार के अनुसार अब तक “चीन की स्काई आई” के नाम से जाना जाने वाले 500 मीटर एपर्चर गोलाकार रेडियो टेलीस्कोप (फास्ट) ने 900 से अधिक नए पल्सर की खोज की है,जिससे ब्रह्माण्ड के मानव अवलोकन की सीमा का काफी विस्तार होता है।

दक्षिण पश्चिम चीन के क्वी च्यो प्रांत के पिंगथांग कस्बे में स्थित “चीन की स्काई आई” दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे संवेदनशील एकल-एपर्चर गोलाकार रेडियो टेलीस्कोप है।”चीन की स्काई आई” फास्ट द्वारा नए खोजे गए पल्सर में कम से कम 120 से अधिक बाइनरी पल्सर, 170 से अधिक मिलीसेकंड पल्सर और 80 फीके कभी-कभार पल्सर शामिल हैं।

 “चीन की स्काई आई” द्वारा अब तक खोजे गए पल्सर की संख्या उसी समय दुनिया में अन्य दूरबीनों द्वारा खोजे गए पल्सर की कुल संख्या से तीन गुना अधिक है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें