Site icon Dainik Savera Times

चीन के खेल व्यवसाय के विकास में उल्लेखनीय परिणाम हासिल हुए

China’s sports business: 11 अप्रैल को चीन के चिनान में आयोजित 2025 राष्ट्रीय खेल व्यवसाय कार्य सम्मेलन से पता चला कि 14वीं पंचवर्षीय योजना के कार्यांवयन से चीन का खेल व्यवसाय तेजी से विकसित हुआ है, जो शहरी कार्यों को अनुकूलित करने, ग्रामीण पुनरोद्धार में मदद करने, क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने और बाहरी दुनिया के लिए खुलेपन का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

चीनी राजकीय खेल ब्यूरो के खेल अर्थशास्त्र विभाग के निदेशक यांग श्येओ ने कहा कि 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान खेल उद्योग में कई नीतिगत उपाय पेश किए गए। अभी जारी “खेल उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए वित्तीय सहायता पर मार्गदर्शक राय” खेल क्षेत्र में वित्तीय संसाधनों की आपूर्ति को समृद्ध करेगी और खेल कंपनियों की वित्तपोषण कठिनाइयों को हल करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी।

हार्पिन एशियाई शीतकालीन खेलों के दौरान, खेल और उससे सम्बंधित खपत 25 अरब युआन से अधिक हो गयी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 35% अधिक है।

आउटडोर खेल उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है। युन्नान में, चार दिवसीय 2024 चीन आउटडोर खेल उद्योग सम्मेलन ने विभिन्न उद्योगों को 49 करोड़ युआन का प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ लाया।

बर्फ और हिम खेलों का विकास निरंतर जारी है। अभी-अभी समाप्त हुए 2024-2025 बर्फ और हिमपात के मौसम में, देश भर के स्की रिसॉर्ट्स में कुल 23.4 करोड़ आगंतुक आए, जो साल-दर-साल 15.7% की वृद्धि है, और स्की रिसॉर्ट्स में खेल और सम्बंधित खपत 36 अरब युआन से अधिक हो गई।
खेल विनिर्माण उद्योग में और अधिक परिवर्तन और उन्नयन हुआ है, तथा खेल उद्योग का पैमाना और अधिक विस्तारित हुआ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने ‘ईरान की 10 शर्तों’ वाली खबर को पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और फर्जी बताया

Exit mobile version