Site icon Dainik Savera Times

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में अमेरिका के आरोप पर China का रुख

अमेरिका के प्रतिनिधि ने 7 सितंबर को आयोजित पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में थाईवान और दक्षिण चीन सागर आदि मुद्दों पर चीन पर बेवजह आरोप लगाया। इसकी चर्चा में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन इसका कड़ा विरोध करता है और इसे स्वीकार नहीं करता। चीन ने अमेरिका के सामने गंभीरता से मामला उठाया है।

प्रवक्ता ने कहा कि थाईवान मामला चीन का अंदरूनी मामला है। इसमें किसी बाहरी हस्तक्षेप की अनुमति नहीं है। थाईवान स्वतंत्रता संबंधी कार्रवाई और बाहरी पक्षधर का समर्थन थाईवान जलडमरुमध्य की शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है। शांति और स्थिरता की रक्षा करनी है तो थाईवान स्वतंत्रता का कड़ा विरोध करना होगा। चीन अमेरिका से एक चीन की नीति और चीन-अमेरिका तीनों संयुक्त विज्ञपतियों के नियम का पालन कर थाईवान मुद्दे से चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप बंद करने का आग्रह करता है, ताकि ठोस कार्रवाई से थाईवान जलडमरुमध्य की शांति की रक्षा की जा सके।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि चीन किसी अन्य देश द्वारा दक्षिण चीन सागर में विवाद खड़ा करने और टकराव भड़काने का विरोध करता है। चीन और आसियान देश सक्रियता से दक्षिण चीन सागर में आचार संहिता पर परामर्श बढ़ा रहे हैं। क्षेत्र के बाहर के देशों को दक्षिण चीन सागर की शांति और स्थिरता बनाए रखने में क्षेत्रीय देशों के प्रयास का सम्मान करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version