Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका द्वारा 60 प्रतिशत टैरिफ पर चीन का रुख

China

China

China : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने योजना बतायी कि चीन पर 60 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। इस बारे में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के उप प्रमुख वांग शोवन ने 22 नवंबर को सवाल का जवाब दिया। वांग शोवन ने कहा कि चीनी अर्थव्यवस्था का मजबूत लचीलापन दिखता है। इसकी निहित शक्ति और जीवन शक्ति मजबूत है। चीन घरेलू आर्थिक चक्र को मुख्य बनाते हुए घरेलू और विदेशी आर्थिक चक्र को साथ में बढ़ाने का नया विकास ढांचा स्थापित कर रहा है। बाहरी दबाव से आये प्रभाव को कम करने में चीन सक्षम है।

वांग शोवन ने कहा कि इतिहास से जाहिर है कि चीन पर टैरिफ लगाने से किसी देश की अपनी व्यापार घाटे की समस्या का समाधान नहीं होता सकता। इसके विपरीत इस देश के लिये चीन और अन्य देशों से आयात की कीमत बढ़ी। क्योंकि अंतिम टैरिफ का भुगतान आयातक देश के उपभोक्ता और अंतिम उपयोगकर्ता द्वारा किया जाता है। वस्तुओं की कीमत बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ेगी।

वांग शोवन ने कहा कि चीन और अमेरिका दुनिया में दो सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियां हैं। दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं एक दूसरे की पूरक हैं। अगर चीन-अमेरिका व्यापारिक सम्बंधों का सतत्, स्वस्थ और अनवरत विकास कायम हो, तो न सिर्फ चीनी और अमेरिकी लोग, बल्कि दुनिया के विभिन्न देशों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की इच्छा भी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version