Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफगानिस्तान मामले पर चीन का रुख

April 12, 2023

अफगानिस्तान मामले पर चीन का रुख

चीन और अफ़गानिस्तान पड़ोसी देश हैं। दोनों देशों की जनता के बीच मैत्री का इतिहास बहुत लंबा है। वर्तमान की स्थिति के तले अफ़गान मामले पर चीन का रुख इस प्रकार है: चीन अफ़गानिस्तान की स्वतंत्रता, प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करता है, अफ़गान जनता के चुनाव का सम्मान करता है, अफ़गान लोगों के धार्मिक विश्वास और जातीय आदतों का सम्मान करता है। चीन कभी अफ़गानिस्तान के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता, अफ़गानिस्तान में स्वार्थी लाभ की तलाश नहीं करता, और तथाकथित प्रभाव क्षेत्र की तलाश कभी नहीं करता।

चीन अफगानिस्तान में उदार और स्थिर शासन का समर्थन करता है। चीन अफ़गानिस्तान के शांतिपूर्ण पुनर्निर्माण का समर्थन करता है। चीन आतंकवाद के खिलाफ अफगानिस्तान की दृढ़ और सशक्त लड़ाई का समर्थन करता है। चीन आतंकवाद के खिलाफ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने का आह्वान करता है। चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अफ़गानिस्तान के साथ सहयोग करके अफ़गान में स्थित आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद का प्रहार करने की अपील करता है। चीन अमेरिका से अफ़गानिस्तान के प्रति जिम्मेदारी लेने का आग्रह करता है। चीन अफगानिस्तान में मानवीय और शरणार्थी मुद्दों को हल करने में सहायता करता है। चीन अफगानिस्तान के ड्रग कंट्रोल का समर्थन करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें