Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने “चीन-अमेरिका युवाओं के बीच मैत्री की साझा यात्रा” में भाग ले रहे दोनों देशों के छात्रों के पत्र का जवाब दिया

May 28, 2026

शी चिनफिंग ने “चीन-अमेरिका युवाओं के बीच मैत्री की साझा यात्रा” में भाग ले रहे दोनों देशों के छात्रों के पत्र का जवाब दिया

इंटरनेशनल डेस्क: 23 मई को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने “चीन-अमेरिका युवाओं के बीच मैत्री की साझा यात्रा” कार्यक्रम में भाग ले रहे दोनों देशों के छात्रों के पत्र का जवाब दिया। शी चिनफिंग ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि दोनों देशों के छात्रों ने एक अविस्मरणीय मैत्री यात्रा की है। चीन-अमेरिका मैत्री की कहानी जनता लिखती है, और चीन-अमेरिका सम्बंधों का भविष्य युवाओं द्वारा निर्मित होता है। नवंबर 2023 में “पांच वर्षों में 50000 अमेरिकी युवाओं को आदान-प्रदान और अध्ययन के लिए चीन आमंत्रित करने” की पहल के बाद से, 50000 से अधिक अमेरिकी युवा चीन का दौरा कर चुके हैं, जिससे निर्धारित लक्ष्य को ढाई साल पहले ही हासिल कर लिया गया है। इन आदान-प्रदानों के माध्यम से, दोनों देशों के युवाओं ने एक-दूसरे के देशों की यात्रा की है, जिससे आपसी समझ गहरी हुई है और मित्रताएं मजबूत हुई हैं, और दोनों देशों के लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान में एक नया अध्याय लिखा गया है।

शी चिनफिंग ने कहा कि जीवन शक्ति और सपनों से भरपूर युवा चीन-अमेरिका सम्बंधों के भविष्य और आशा के साथ ही विश्व के भविष्य और आशा का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चीन और अमेरिका के अधिक से अधिक युवा दोनों देशों के बीच मित्रता की मशाल थामेंगे, एक-दूसरे से सीखेंगे,  मिलकर प्रगति करेंगे और प्रशांत महासागर के पार “मित्रता के राजदूत” बनकर चीन-अमेरिका सम्बंधों के स्थिर, स्वस्थ और सतत् विकास के लिए नया योगदान देंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें