चीनी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि 25 अक्टूबर, 2025 को, चीनी और भारतीय सेनाओं ने मोल्दो/चुशुल मिलन बिंदु के भारतीय पक्ष में सीमा के पश्चिमी भाग पर जनरल-स्तरीय वार्ता का 23वां दौर आयोजित किया।
दोनों पक्षों ने चीन-भारत सीमा के पश्चिमी भाग में प्रबंधन और नियंत्रण के मुद्दों पर सक्रिय और गहन चर्चा की। वे चीन-भारत सीमा क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए, दोनों देशों के नेताओं द्वारा बनी महत्वपूर्ण सहमति के मार्गदर्शन में, सैन्य और राजनयिक माध्यमों से संचार और संवाद जारी रखने पर सहमत हुए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
ये भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर बाजार में दिखी तेजी, Sensex-Nifty के अंकों ने बनाया रिकॉर्ड