Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Germany में नूर्नबर्ग खिलौना एक्सपो में चीनी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी

February 2, 2023

Germany में नूर्नबर्ग खिलौना एक्सपो में चीनी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी

जर्मनी में नूर्नबर्ग खिलौना एक्सपो 1 फरवरी को दक्षिण जर्मन शहर नूर्नबर्ग प्रदर्शनी केंद्र में उद्घाटित हुआ, जिसमें चीनी प्रदर्शक सक्रिय रूप से अपने नए उत्पादों को लेकर भाग ले रहे हैं। मौजूदा एक्सपो ने 69 देशों और क्षेत्रों के 2142 प्रदर्शकों को आकर्षित किया, उनमें से चीनी कंपनियों की संख्या लगभग 200 है, जो मेजबान देश जर्मनी के बाद दूसरे स्थान पर है।

आयोजक के प्रवक्ता क्रिश्चियन उलरिच ने चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि नूर्नबर्ग खिलौना एक्सपो के लिए चीनी प्रदर्शक हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें आशा है कि मौजूदा एक्सपो में चीनी अतिथि एक और शानदार प्रदर्शन करेंगे और उनके साथ अच्छे व्यापारिक संपर्क स्थापित करेंगे।

बता दें कि नूर्नबर्ग खिलौना एक्सपो खिलौनों और अवकाश उत्पादों की विश्व प्रसिद्ध प्रदर्शनी है। एक्सपो न केवल नए उत्पादों और उद्योग में नए रुझानों को प्रदर्शित करता है, बल्कि प्रमुख प्रदर्शकों के लिए एक संचार और ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म भी बनाता है। मौजूदा एक्सपो 5 फरवरी तक जारी रहेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें