Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई में चीनी काउंसल जनरल ने FIEO की अध्यक्ष से मुलाकात की

August 3, 2023

मुंबई में चीनी काउंसल जनरल ने FIEO की अध्यक्ष से मुलाकात की

मुंबई स्थित चीनी जनरल कॉन्सुलेट (महावाणिज्य दूतावास) के काउंसल जनरल खोंग श्येनहुआ ने 1 अगस्त को भारतीय निर्यात संगठनों के संघ (एफ़आईईओ) की अध्यक्ष सुजाता उचिल और मैनेजर अंकित अरुण देवलेकर से मुलाकात की।
इस दौरान, सुश्री सुजाता उचिल ने कहा कि एफ़आईईओ हर साल कई व्यापार संवर्धन गतिविधियाँ आयोजित करता है, वह व्यापार वार्ता के लिए भारत आने वाले चीनी उद्यमों का स्वागत करती है और एफ़आईईओ सभी पहलुओं में सुविधा और सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।
काउंसल जनरल खोंग ने चीन-भारत व्यापार आदान-प्रदान में एफ़आईईओ के प्रयासों की सराहना की और कहा कि एक बड़े देश के रूप में, भारत ने हाल के वर्षों में बहुत तेजी से विकास किया है। हम द्विपक्षीय व्यापार संबंधों और व्यापार संतुलन को महत्व देते हैं, और द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापार आदान-प्रदान को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने तथा दोनों लोगों की भलाई में सुधार करने के लिए एफ़आईईओ के साथ सहयोग को मजबूत करने की उम्मीद करते हैं।
मुलाकात में खोंग श्येनहुआ ने भारतीय अतिथियों से शांगहाई में सीआईआईई के बारे में, और इस वर्ष अप्रैल में मुंबई में आयोजित सीआईआईई की प्रचार सभा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सीआईआईई में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए भारतीय कंपनियों का स्वागत किया और कहा कि मुंबई में चीनी जनरल कॉन्सुलेट चीनी और भारतीय वाणिज्यिक उद्यमों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग के लिए बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें