Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हम जापान से सैन्यवाद से पूरी तरह अलग होने का अनुरोध करते हैः चीनी रक्षा मंत्रालय

April 18, 2026

हम जापान से सैन्यवाद से पूरी तरह अलग होने का अनुरोध करते हैः चीनी रक्षा मंत्रालय

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चांग श्याओकांग ने 17 अप्रैल को प्रेस वार्ता में सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि हम जापान से ऐतिहासिक धारा के विपरीत कार्रवाई बंद कर सैन्यवाद से पूरी तरह अलग होने का अनुरोध करते हैं, वरना जापान एशियाई पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय समाज का विश्वास खो देगा।

रिपोर्ट के अनुसार जापानी सिनेट ने 2026 वित्त वर्ष का बजट पारित किया, जिसमें प्रतिरक्षा बजट 90 खरब जापानी येन पार कर नयी ऊँचाई पर पहुंच गया। इधर जापान सरकार को इस महीने सैद्धांतिक रूप से आघातकारी हथियार के निर्यात की मंजूरी देने की योजना है। इसके बारे में सम्बंधित सवाल के जवाब में चांग ने उपरोक्त बात कही।

17 अप्रैल को जापानी प्रतिरक्षा दल का एक ध्वंसक जहाज थाईवान स्ट्रेट से गुजरा। इस पर टिप्पणी करते हुए चांग ने कहा कि यह जानबूझ कर उकसावा है। पूर्वी कमान ने इस की पूरी निगरानी की और प्रभावी नियंत्रण किया। चीनी सेना हमेशा ऊंचे स्तर पर सर्तक रहती है और राष्ट्रीय प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता की डटकर रक्षा करेगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें