Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने रेनाई जिओ में फिलीपींस की घुसपैठ पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया

March 24, 2024

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने रेनाई जिओ में फिलीपींस की घुसपैठ पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया

23 मार्च को, रेनाई जिओ के पास समुद्री क्षेत्र में, चीनी तट रक्षक (सीसीजी) के जहाजों ने उन फिलीपीन जहाजों को नियंत्रित करने और निष्कासित करने आदि उपाय किए, जिन्होंने अवैध रूप से रुकते हुए फिलीपीन युद्धपोत को आपूर्ति सामग्री भेजने का प्रयास किया था। इस बात के प्रति, चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू छ्येन ने कहा कि 23 मार्च को, फिलीपींस के कई जहाज चीन के रेनाई जिओ से सटे जल में घुस गये और वहां अवैध रूप से रुकते हुए फिलीपीन युद्धपोत को आपूर्ति सामग्री भेजने की कोशिश की।

चीनी तट रक्षक ने कानूनों व विनियमों के अनुसार फिलीपीन जहाजों को नियंत्रित करने और निष्कासित करने आदि उपाय किए, जिससे फिलीपींस के उल्लंघन और उकसावे का प्रयास असफल रहा। यह घटना पूरी तरह से फिलीपींस के उकसावे के कारण हुई थी और चीन द्वारा इस घटना से निपटना उचित, कानूनी व पेशेवर है। उन्होंने जोर दिया है कि रेनाई जिओ समेत नांशा द्वीप समूह और इसके निकटवर्ती जल पर चीन की निर्विवाद संप्रभुता है।

चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन नहीं किया जा सकता। चीन वार्ता के माध्यम से फिलीपींस के साथ विवाद को उचित रूप से हल करने का इच्छुक है। यदि फिलीपींस बार-बार चीन की निचली रेखा को चुनौती देता है, तो चीन अपनी प्रादेशिक संप्रभुता और समुद्री अधिकारों व हितों की मजबूती से रक्षा के लिए दृढ़ एवं निर्णायक कदम उठाना जारी रखेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें