Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-भारत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए जेएनयू में चीनी दूतावास के मंत्री का दौरा

June 9, 2025

चीन-भारत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए जेएनयू में चीनी दूतावास के मंत्री का दौरा

हाल ही में चीनी दूतावास के मंत्री हे मंग ने नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वी एशियाई अध्ययन विभाग के शिक्षकों और 20 से अधिक डॉक्टरेट छात्रों के साथ विचार-विमर्श किया। इस कार्यक्रम में काउंसलर सी वेई और युवा राजनयिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी हिस्सा लिया। दौरे के दौरान, जेएनयू के युवा डॉक्टरेट छात्रों ने चीनी विश्वविद्यालयों के निमंत्रण पर अपनी हालिया चीन यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने चीन की राष्ट्रीय स्थिति और विकास उपलब्धियों को करीब से समझने के लिए विभिन्न संस्थानों, समुदायों और उद्यमों का दौरा किया। 

इसके अलावा, उन्होंने चीनी थिंक टैंकों के विद्वानों, विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों के साथ गहन चर्चा की, जिसमें चीन-भारत द्विपक्षीय संबंधों और बहुपक्षीय सहयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। छात्रों ने इस यात्रा को अत्यंत फलदायी बताया, जिसने दोनों देशों के बीच आपसी समझ को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हे मंग ने अपने संबोधन में चीन-भारत संबंधों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देश प्राचीन सभ्यताओं और बड़ी आबादी वाले विकासशील राष्ट्रों के रूप में साझा मूल्यों और चुनौतियों से जुड़े हैं। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत और चीन के युवा विद्वान आपसी यात्राओं और शैक्षणिक आदान-प्रदान को और मजबूत करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे प्रयास न केवल द्विपक्षीय मैत्री को प्रोत्साहित करेंगे, बल्कि आपसी लाभकारी सहयोग के नए अवसर भी सृजित करेंगे। 

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- ‘भारत ने बातचीत के जरिए होर्मुज से कई जहाज निकाले’, लोकसभा में बोले पीएम मोदी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें