Site icon Dainik Savera Times

चीनी और विदेशी क्लासिक फिल्म प्रदर्शनी शुरू

विश्व सिनेमा के जन्म की 130वीं वर्षगांठ और चीनी सिनेमा के जन्म की 120वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आर्टहाउस सिनेमा के राष्ट्रव्यापी गठबंधन ने 29 मई को पेइचिंग में चीनी और विदेशी क्लासिक फिल्म प्रदर्शनी का आयोजन किया। बताया जाता है कि वर्तमान फिल्म प्रदर्शनी चार महीने तक चलेगी। इस दौरान 14 पुनर्स्थापित क्लासिक चीनी और विदेशी फिल्में चीन के 21 शहरों में रिलीज की जाएंगी।

चीनी फिल्म आर्काइव और चीनी फिल्म कला अनुसंधान केंद्र के प्रमुख सुन श्यांगह्वी ने आशा जताई कि वर्तमान फिल्म प्रदर्शनी से और अधिक दर्शक क्लासिक फिल्म कला का आनंद उठाएंगे। उद्घाटन समारोह में द गाडेस का प्रदर्शन किया गया, जो चीनी मूक फिल्म का शिखर है। इसके अलावा, प्रदर्शनी के दौरान अर्ली स्प्रिंग, द ब्लैक कैनन इनसिडंट, ड्रैगन इन, द मून हैज़ राइज़न और पेरिस, टेक्सास आदि 14 चीनी और विदेशी क्लासिक फिल्में दिखाई जाएंगी। इन सभी को 4K या 2K में सावधानीपूर्वक ट्रांसफर किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu elections 2026: AIADMK ने जारी की 17 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, पलानीस्वामी ने इन पर जताया भरोसा

Exit mobile version