Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी विदेश मंत्री ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा: रवैया नहीं बदला तो संघर्ष हो सकता है

March 8, 2023

चीनी विदेश मंत्री ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा: रवैया नहीं बदला तो संघर्ष हो सकता है

चीन के विदेश मंत्री छिन कांग ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर वह बीजिंग के साथ संबंधों को लेकर अपने रवैये को नहीं बदलता तो ‘‘ विवाद और संघर्ष’’ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। चीन का यह बयान ताइवान विवाद, कोविड-19 और यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई की पृष्ठभूमि में आया है। कांग ने चीन की विधायिका की वार्षिक बैठक के दौरान मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वांिशगटन की चीन नीति पूरी तरह दिशा से भटक चुकी है।

पिछले साल पद ग्रहण करने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘अगर अमेरिका अपनी इस नीति पर रोक नहीं लगाता और गलत दिशा में तेजी से बढ़ना जारी रखता है तो संबंधों को पटरी से उतरने से कोई ताकत रोक नहीं सकती है और निश्चित तौर पर विवाद और संघर्ष होगा।’’ कांग ने कहा, ‘‘इस तरह की प्रतिस्पर्धा बेपरवाह जुए की तरह है जिसमें दोनों देशों के लोगों के हित और यहां तक की मानवता का भविष्य दांव पर है।’’ गौरतलब है कि सोमवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनंिफग ने आरोप लगाया था कि अमेरिका उनके देश के विकास को बाधित कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें