Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नव वर्ष के मौके पर चीनी विदेश मंत्रालय ने आयोजित किया सत्कार समारोह

February 1, 2024

नव वर्ष के मौके पर चीनी विदेश मंत्रालय ने आयोजित किया सत्कार समारोह


इसके मौके पर चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक साल में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीनी कूटनीति ने चुनौती का सामना किया और जिम्मेदारी निभाई। हम वार्ता और सहयोग पर कायम रहते हुए बड़े देशों के बीच आदान-प्रदान के मुख्य पात्र बने। हम ईमानदारी और दयालुता का कार्यांवयन कर एशियाई देशों का विश्वसनीय साझेदार बने।

हम हाथ में हाथ डालकर “वैश्विक दक्षिण” देश का दृढ़ सदस्य बने। हम शांति वार्ता पर कायम रहते हुए विश्व शांति बनाए रखने का मुख्य शक्ति बने। हम खुलेपन व विकास पर कायम रहते हुए विश्व पुनरुत्थान का मजबूत इंजन बने। चीनी लोगों ने दुनिया भर के लोगों के साथ विकास के अवसर साझा किया,

खुली बाहों में वैश्विक दोस्तों का स्वागत किया, दुनिया में मूल्यवान स्थिरता व सकारात्मक ऊर्जा डाला और विश्व शांति बनाए रखने व समान विकास बढ़ाने में नया योगदान दिया।
वांग यी ने आगे कहा कि इस साल चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है और चीनी शैली के आधुनिकीकरण बढ़ाने का कुंजीभूत साल भी है।

चीन मानव समुदाय के साझे भविष्य के निर्माण को नए युग में चीनी विशेषता वाली कूटनीति का लक्ष्य बनेगा और विभिन्न देशों के साथ शांति व सुरक्षा का आधार मजबूत करेगा, मित्रवत सहयोग बढ़ाएगा और बहुपक्षवाद पर कायम रखेगा। ताकि विकास और समृद्धि के भविष्य का समान निर्माण किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें