
इंटरनेशनल डेस्क: चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने पेइचिंग के जन बृहद भवन में चीन की राजकीय यात्रा पर आए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। ली छ्यांग ने कहा कि हाल के वर्षों में दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन-फ्रांस संबंधों और सहयोग ने कई नए विकास और परिणाम प्राप्त किए हैं। आज सुबह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने की दिशा तय हुई। प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के रूप में चीन और फ्रांस के बीच घनिष्ठ रणनीतिक संवाद और समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई न केवल उनके संयुक्त विकास के लिए अनुकूल है, बल्कि आज की अशांत दुनिया में और अधिक स्थिरता और निश्चितता भी लाती है। चीन अपनी पारंपरिक मित्रता को बढ़ाने, राजनीतिक आपसी विश्वास को मजबूत करने, सर्वांगीण सहयोग को मजबूत करने और चीन-फ्रांस व्यापक रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए फ्रांस के साथ काम करने को तैयार है।
ली छ्यांग ने बताया कि दीर्घकालिक महत्वपूर्ण आर्थिक और व्यापारिक साझेदारों के रूप में चीन और फ्रांस के बीच मज़बूत आर्थिक पूरकता, हितों के कई समान बिंदु और सहयोग का एक ठोस आधार है। आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को और मज़बूत करने से वे विकास की गति को और बढ़ा सकेंगे और पारस्परिक उपलब्धियों के माध्यम से साझी समृद्धि को बेहतर ढंग से बढ़ावा दे सकेंगे। चीन फ्रांस के साथ विकास रणनीतियों के संरेखण को मज़बूत करने, दोतरफ़ा खुलेपन का विस्तार करने, विमानन, अंतरिक्ष और असैन्य परमाणु ऊर्जा जैसे पारंपरिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित विकास और रजत अर्थव्यवस्था जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग को तेज़ करने को तैयार है।
वहीं इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि आज सुबह उन्होंने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ एक सार्थक बैठक की, जिसमें उन्होंने फ्रांस-चीन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के निरंतर और गहन विकास के लिए एक दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने हाल के वर्षों में आर्थिक और सामाजिक विकास में चीन की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी और चीन के निरंतर आर्थिक विकास का स्वागत किया। चीन का वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार तेजी से विकसित हुआ है और कई क्षेत्रों में विश्व में अग्रणी बना हुआ है। फ्रांस सभी स्तरों पर चीन के साथ आदान-प्रदान और संवाद को मजबूत करने, द्विपक्षीय खुलेपन और आपसी निवेश का विस्तार करने, व्यापार, कृषि, अंतरिक्ष, विमानन, असैन्य परमाणु ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने और संयुक्त रूप से तृतीय-पक्ष बाजारों की खोज करने को तैयार है। फ्रांस मुक्त व्यापार और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को बनाए रखने और वैश्विक शासन प्रणाली में सुधार को बढ़ाने के लिए चीन के साथ सहयोग को मजबूत करने को भी तैयार है।
उधर, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा(एनपीसी) की स्थाई समिति के अध्यक्ष चाओ लची ने भी 4 दिसंबर की दोपहर पेइचिंग में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की।
चाओ लची ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग की आज सुबह राष्ट्रपति मैक्रों के साथ हुई मुलाकात ने चीन-फ्रांस संबंधों के अगले चरण के विकास की दिशा तय की। चीन, दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की भावना को बनाए रखने, घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान बनाए रखने, आपसी लाभ वाले सहयोग को गहरा करने, मानविकी व सांस्कृतिक आदान-प्रदान का विस्तार करने, बहुपक्षीय क्षेत्रों में संवाद और सहयोग को मजबूत करने और द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर और सकारात्मक विकास को बढ़ावा देने के लिए फ्रांस के साथ काम करने को तैयार है। एनपीसी फ्रांसीसी संसद के दोनों सदनों के साथ सभी स्तरों पर घनिष्ठ आदान-प्रदान और बातचीत बनाए रखने, कानून और निगरानी में अनुभव साझा करने और दोनों देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करने को तैयार है।
मैक्रों ने कहा कि फ्रांस और चीन स्पष्ट, प्रत्यक्ष और ठोस वार्ता जारी रखते हैं और कई सहमतियों पर पहुँचे हैं। फ्रांस आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में चीन की उपलब्धियों की सराहना करता है और चीन के साथ व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, विधायी निकायों के बीच आदान-प्रदान को मज़बूत करने, वैश्विक चुनौतियों का संयुक्त रूप से सामना करने और फ्रांस-चीन संबंधों के संतुलित विकास को निरंतर बढ़ावा देने को तैयार है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...