Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्यम और भारी ‘दुर्लभ पृथ्वी तत्वों’ पर निर्यात नियंत्रण पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रतिक्रिया 

June 8, 2025

मध्यम और भारी ‘दुर्लभ पृथ्वी तत्वों’ पर निर्यात नियंत्रण पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रतिक्रिया 

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 7 जून को कहा कि रोबोट और नवीन ऊर्जा वाहनों जैसे उद्योगों के विकास के साथ नागरिक क्षेत्र में मध्यम और भारी ‘दुर्लभ पृथ्वी तत्वों’ की विभिन्न देशों की मांग लगातार बढ़ रही है। एक जिम्मेदार प्रमुख देश के रूप में, चीन नागरिक क्षेत्र में विभिन्न देशों की उचित जरूरतों और चिंताओं पर पूरी तरह से विचार करता है, कानूनों और नियमों के अनुसार ‘दुर्लभ पृथ्वी तत्वों’ से सम्बंधित वस्तुओं के निर्यात लाइसेंस के लिए आवेदनों की समीक्षा करता है, कानून के अनुसार एक निश्चित संख्या में अनुपालन आवेदनों को मंजूरी देता है, और अनुपालन आवेदनों की मंजूरी को मजबूत करना जारी रखेगा। चीन सुविधाजनक और अनुपालन व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सम्बंधित देशों के साथ निर्यात नियंत्रण पर संचार और वार्ता को और मजबूत करने को तैयार है।

चीनी प्रवक्ता ने सम्बंधित सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ‘दुर्लभ पृथ्वी तत्वों’ से सम्बंधित वस्तुओं में सैन्य और नागरिक दोनों प्रकार के दोहरे उपयोग के गुण होते हैं, तथा उन पर निर्यात नियंत्रण लगाना अंतर्राष्ट्रीय प्रथा के अनुरूप है। चीन राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की बेहतर सुरक्षा करने तथा परमाणु अप्रसार जैसे अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने के लिए कानून के अनुसार ‘दुर्लभ पृथ्वी तत्वों’ से सम्बंधित वस्तुओं पर निर्यात नियंत्रण लागू करता है। यह विश्व शांति और क्षेत्रीय स्थिरता की रक्षा करने की सतत् स्थिति को दर्शाता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें