Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीसरे चीन-दक्षिण कोरिया उद्यमियों और पूर्व पदाधिकारियों के संवाद में हिस्सा लिया चीनी पीएम ने

December 13, 2022

तीसरे चीन-दक्षिण कोरिया उद्यमियों और पूर्व पदाधिकारियों के संवाद में हिस्सा लिया चीनी पीएम ने

12 दिसम्बर को चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने वीडियो के रूप में तीसरे चीन-दक्षिण कोरिया उद्यमियों और भूतपूर्व पदाधिकारियों के संवाद में हिस्सा लिया और भाषण दिया।इस मौके पर ली खछ्यांग ने कहा कि चीन और दक्षिण कोरिया पड़ोसी देश हैं, जो अविभाज्य सहयोग साझेदार हैं। कुछ समय पहले दोनों ने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ मनायी। चीन दक्षिण कोरिया के साथ अच्छे पड़ोसी जैसी मैत्री, आपसी सम्मान, समान व्यवहार पर कायम रहेगा और द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को आगे बढ़ाने को तैयार है। चीन द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते के दूसरे चरण की वार्ता को पूरा कर क्षेत्रीय और विश्व की उद्योग श्रृंखला और सप्लाई श्रृंखला की स्थिरता की समान रक्षा करेगा।

ली खछ्यांग ने कहा कि खुलेपन से प्रगति आयी है और विकास को बढ़ावा मिला है। चीन विदेशों के साथ खुलेपन की बुनियादी नीति पर कायम रहता है, घरेलू बाजार के खुलेपन का और विस्तार करेगा, विदेशी व्यापारियों के निवेश और अधिकारों का संरक्षण करेगा, ताकि अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक माहौल की तैयारी कर सके। चीन विभिन्न उद्यमों के न्यायपूर्ण प्रतिस्पर्द्धा में भाग लेने को प्रोत्साहित करता है। चीन दक्षिण कोरिया के उद्यमों समेत विभिन्न देशों के उद्यमों के चीन के साथ सहयोग का विस्तार करने और आपसी लाभ और साझी जीत को साकार करने का स्वागत करता है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें