Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रेष्ठ परंपरागत संस्कृति पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के कथन

June 19, 2026

श्रेष्ठ परंपरागत संस्कृति पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के कथन

इंटरनेशनल डेस्क: इस साल 19 जून को चीन का त्वेनवू फेस्टिवल है , जिसे ड्रैगन बोट फेस्टिवल भी कहा जाता है ।वह चीन के चार बड़े पारंपरिक त्योहारों में से एक है। त्वेनवू फेस्टिवल चीन की बेहतरीन पारंपरिक संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। इस मौके पर, हम सब मिलकर बेहतरीन पारंपरिक संस्कृति पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के शब्दों को याद करेंगे।

शी चिनफिंग चीनी श्रेष्ठ परंपरागत संस्कृति को बनाए रखने और संवर्द्धित करने को बड़ा महत्व देते हैं। उन्होंने कहा था कि श्रेष्ठ परंपरागत संस्कृति चीनी राष्ट्र की आध्यात्मिक जीवन रेखा है। लंबे इतिहास में, चीनी राष्ट्र ने एक महान भावना और श्रेष्ठ परंपरागत संस्कृति विकसित की है। यह चीनी राष्ट्र का सदाबहार होने का सांस्कृतिक जीन है और चीनी राष्ट्र के महान पुनरोत्थान की भावनात्मक शक्ति भी है। हमें नयी स्थिति को जोड़कर उसका प्रचार-प्रसार करना चाहिए।

त्वेनवु फेस्टिवल की शुरुआत दो हज़ार साल से भी पहले के एक महान देशभक्त कवि छ्यु युवान की याद में हुई थी। शी चिनफिंग ने शू युआन की मशहूर कविता को कई बार कोट किया है। 3 सितंबर 2014 में उन्होंने चीनी जनता की जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध विजय की 69 वीं वर्षगांठ पर छ्यु युवान के शब्दों को कोट करके चीनी लोगों की बहादुरी की तारीफ़ की कि योद्धा ईमानदार, पराक्रमी, रण-कुशल और प्रतिबद्ध होते हैं, जिन पर हमला नहीं किया जा सकता। चाहे लड़ाई में जीवन न्यौछावर हो जाए, उसकी भावना शाश्वत रहेगी। 

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 95वीं वर्षगांठ मनाने की महासभा पर शी चिनफिंग ने छ्यु युआन के इस मशहूर वाक्य को कोट कर पार्टी सदस्यों को प्रारंभिक आकांक्षा न भूलकर आगे बढ़ने का प्रोत्साहन किया कि रास्ता लंबा और दुर्गम है, लेकिन मैं सत्य की खोज की भरसक कोशिश करूंगा।

त्वेनवु त्याहोर में ड्रैगन बोट रेस, त्सोंगत्सी (चावल, मूंगफली, चीनी, बेर आदि से बनी मिठाई) बनाना, दुरात्मा भगाने के लिए चीनी मगवॉर्ट लगाना जैसे विशिष्ट चीनी रीति-रिवाज़ देखने को मिलते हैं, जिन का इतिहास हजार वर्ष पुराना है।

शी चिनफिंग ने कहा था कि हमें चीनी श्रेष्ठ चीनी परंपरागत संस्कृति के संरक्षण को मजबूत कर चीनी राष्ट्र की सबसे मूल सांस्कृतिक जीन को वर्तमान चीनी संस्कृति से मेल खाने और आधुनिक समाज के अनुरूप होने देना चाहिए। चीनी संस्कृति और अलग-अलग देशों के लोगों द्वारा बनाई गई रंगीन संस्कृतियों को मिलकर इंसानों को सच्चा आध्यात्मिक मार्गदर्शन देना चाहिए।

वर्तमान में त्वेनुव त्योहार, वसंत त्योहार जैसे चीनी परंपरागत उत्सवों को विश्व भर में मान्यता मिली है। चीनी संस्कृति मानव सभ्यताओं के उद्यान में खिल रही है, जो एक भरोसेमंद और सम्मानजनक चीन की छवि दिखाती है।

 (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें