Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रधानमंत्री ने आईएमएफ़ महानिदेशक से मुलाकात की

September 2, 2023

चीनी प्रधानमंत्री ने आईएमएफ़ महानिदेशक से मुलाकात की

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 1 सितंबर को पेइचिंग के जन बृहद भवन में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) की महानिदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात की। ली छ्यांग ने कहा कि इस साल चीनी अर्थव्यवस्था में सुधार जारी है। हम आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नीति समन्वय को और मजबूत करेंगे।

साथ ही, सुधार व खुलेपन की नीति पर कायम रहते हुए निजी उद्यमों के विकास के माहौल को अनुकूलित करेंगे, विदेशी व्यापार के स्थिर पैमाने और उच्चतम संरचना को बढ़ावा देंगे और विदेशी पूंजी को आकर्षित करने और उपयोग करने के लिए अधिक प्रयास करेंगे।

ली छ्यांग ने यह भी कहा कि चीन आईएमएफ़ के साथ सहयोग को और गहरा करने और वैश्विक प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आईएमएफ का समर्थन करने को तैयार है। चीन संरक्षणवाद और विभिन्न “संबंध-विच्छेद” का विरोध करता है, आर्थिक वैश्वीकरण और मुक्त व्यापार की रक्षा करता है, वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता और सुचारुता को बनाए रखता है, और अंतरराष्ट्रीय मामलों में उभरते बाजार देशों और विकासशील देशों के प्रतिनिधित्व, आवाज़ और प्रभाव को बढ़ाता है।

मुलाकात के दौरान, जॉर्जीवा ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था दुनिया की आर्थिक वृद्धि में एक तिहाई योगदान देती है। आईएमएफ़ आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए चीन के मजबूत उपायों की सराहना करता है। कमजोर और कम आय वाले देशों को विकसित करने और वैश्विक आर्थिक विकास हासिल करने हेतु मदद करने में चीन की मजबूत अग्रणी भूमिका का उच्च मूल्यांकन करता है। आईएमएफ़ चीन के साथ सहयोग को और मजबूत करने का इच्छुक है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें