Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी रेलवे के जरिए लगातार चार दिन तक रोजाना 18 मिलियन से अधिक यात्रियों ने सफर किया 

October 4, 2025

चीनी रेलवे के जरिए लगातार चार दिन तक रोजाना 18 मिलियन से अधिक यात्रियों ने सफर किया 

चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड के अनुसार, 3 अक्टूबर को राष्ट्रीय रेलवे के जरिए 18.162 मिलियन यात्रियों ने सफर किया। 30 सितंबर से लगातार चार दिनों सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 18 मिलियन से अधिक रही है, और परिवहन सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित रहा है।

4 अक्टूबर को, मध्यम और छोटी दूरी के यात्री यातायात में वृद्धि के साथ, रेलवे यात्री यातायात उच्च स्तर पर बना रहा। इस दौरान चीनी राष्ट्रीय रेलवे द्वारा 18.2 मिलियन यात्रियों को ले जाने की उम्मीद है और 903 यात्री ट्रेनें जोड़ने की योजना है। चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड के यात्री परिवहन विभाग के प्रभारी व्यक्ति के अनुसार, इस वर्ष के चीनी राष्ट्रीय दिवस और मध्य शरद ऋतु समारोह की 8-दिवसीय छुट्टियों में पर्यटन, रिश्तेदारों से मिलने और छात्रों की यात्रा की जरूरतों के कारण, रेलवे यात्री प्रवाह की विशेषता कुल मात्रा में इजाफा हुआ है। 

विभिन्न क्षेत्रों में रेलवे विभाग छुट्टियों के दौरान यात्रियों के आवागमन पर बारीकी से निगरानी रखते हैं, रेलवे-स्थानीय समन्वय और सुरक्षा आश्वासन को मजबूत करते हैं, लोगों की सुविधा और लाभ के लिए उपायों को लागू करते हैं, और यह सुनिश्चित करते हैं कि यात्रियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुखद यात्रा का अनुभव मिले।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें