Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रतिनिधियों का अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान का आह्वान 

February 13, 2024

चीनी प्रतिनिधियों का अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान का आह्वान 

संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि च्यांग चुन ने 12 फ़रवरी को यूक्रेन मुद्दे की समीक्षा के लिए सुरक्षा परिषद की एक सार्वजनिक बैठक में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को सक्रिय रूप से शांति वार्ता को बढ़ावा देना चाहिए और यूक्रेनी संकट के राजनीतिक समाधान के लिए सकारात्मक स्थितियां बनानी चाहिए। कई देशों को आग में घी डालना बंद करना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के राजनयिक प्रयासों को कमजोर करना बंद करना चाहिए।

च्यांग चुन ने कहा कि चीन का मानना है कि यूक्रेनी मुद्दे पर सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों व सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिए, सभी देशों की वैध सुरक्षा चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और संकटों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अनुकूल सभी प्रयासों का समर्थन किया जाना चाहिए।

च्यांग चुन ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय शांति की रक्षा करने में एक दृढ़ शक्ति है और हमेशा शांति व न्याय के पक्ष में खड़ा है। चीन यूक्रेन संकट जैसी समस्या के राजनीतिक समाधान को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने को तैयार है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें