Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी अंतरिक्ष यान शनचो-14 अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हुआ

December 5, 2022

चीनी अंतरिक्ष यान शनचो-14 अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हुआ

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, 4 दिसंबर की सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर चीनी अंतरिक्ष यान शनचो-14 और अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली सफलतापूर्वक अलग हो गये।

अलग होने से पहले जमीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी कर्मियों के सहयोग से, शनचो-14 के अंतरिक्ष यात्रियों के चालक दल ने शनचो-15 के चालक दल के साथ निकासी से पहले विभिन्न कार्यों को पूरा किया, जैसे कि शनचो-15 अंतरिक्ष यात्रियों के चालक दल के साथ ऑन-ऑर्बिट रोटेशन, स्पेस स्टेशन असेंबली की स्थिति की स्थापना, प्रायोगिक डेटा को छांटना और डाउनलोड करना आदि। उन्होंने शनचो-15 के अंतरिक्ष यात्रियों को अलविदा कहा। 

अनुवर्ती कार्रवाई में, शनचो-14 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का रिटर्न कैप्सूल ग्राउंड कमांड के नियंत्रण में फिर से प्रवेश करने और वापस आने का अवसर चुनेगा। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर 183 दिनों की यात्रा पर गए अंतरिक्ष यात्री घर की यात्रा शुरू करने वाले हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें