Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण एक ऐतिहासिक प्रगति:मार्टिन एल्ब्रो

March 12, 2023

चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण एक ऐतिहासिक प्रगति:मार्टिन एल्ब्रो

प्रसिद्ध ब्रिटिश समाजशास्त्री मार्टिन एल्ब्रो ने हाल ही में शिन्हुआ समाचार एजेंसी को दिये एक वीडियो साक्षात्कार में कहा कि जनसंख्या के आकार और विकास की गति के संदर्भ में, चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण संभवतः इतिहास में किसी भी एक देश द्वारा हासिल की गई सबसे बड़ी प्रगति है। 1980 के दशक के बाद से एल्ब्रो ने कई बार चीन का दौरा किया है। वे लंबे समय से चीन के विकास और परिवर्तनों पर ध्यान देते हैं और उन्हें चीन के इतिहास और राष्ट्रीय परिस्थितियों की गहरी समझ है।

वे “वैश्वीकरण” की अवधारणा को सामने रखने वाले पश्चिम के पहले विद्वानों में से एक हैं। हाल के वर्षों में, वे वैश्विक शासन सिद्धांत और चीन के सामाजिक शासन अभ्यास पर विशेष ध्यान देते हैं। चीन के विकास के प्रति अपने दीर्घकालिक अवलोकन के माध्यम से एल्ब्रो मानते ​​हैं कि‘आधुनिकीकरण’ हाल के दशकों में चीन के विकास के लिए एक कुंजीशब्द है। वे चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण की दो विशेषताओं से विशेष रूप से प्रभावित हैं। एल्ब्रो ने कहा कि चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण एक विशाल आबादी वाला आधुनिकीकरण है। चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण मनुष्य और प्रकृति का सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व वाला आधुनिकीकरण है। उनके विचार में, प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने की अवधारणा चीन के हजारों वर्षों की संस्कृति और इतिहास में निहित है।

एल्ब्रो ने कहा कि मुझे लगता है कि हर देश अपनी संस्कृति के अनुरूप तरीके से आधुनिकीकरण को बढ़ावा दे सकता है। चीन ने दुनिया को दिखाया है कि अपनी संस्कृति के नेतृत्व वाले आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को कैसे बढ़ावा दिया जाए।
चीन में चल रहे दो सत्र दुनिया का ध्यान खींच रहे हैं। एल्ब्रो ने लोकतंत्र और सुधार जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि चीन का लोकतंत्र सामाजिक सहमति के आधार पर बनाया गया एक “गहन लोकतंत्र” है, जिसका चर्चा व बहस के माध्यम से लगातार सुधार हो रहा है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें