Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व तैराकी चैंपिनयशिप में चीनी टीम को मिले 2 रजत और 1 कांस्य पदक

July 30, 2023

विश्व तैराकी चैंपिनयशिप में चीनी टीम को मिले 2 रजत और 1 कांस्य पदक

जापान के फुकुओका में आयोजित विश्व तैराकी चैंपियनशिप में चीनी टीम ने 29 जुलाई को चांग युफ़ेई, ली बिंगचे और फंग शुवेई के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।
चीनी खिलाड़ी चांग युफ़ेई ने महिलाओं की 50 मीटर बटरफ्लाई में 25.05 सेकंड के समय के साथ एशियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन स्वीडिश स्टार सारा सजोस्ट्रॉम को हराने में असफल रहीं और रजत पदक जीता।
महिलाओं की 800 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी के फाइनल में, चीनी खिलाड़ी ली बिंगचे ने 8मिनट 13.31 सेंकंद के साथ एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए और एक रजत पदक जीता।
महिलाओं की 200 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में चीन की फंग शुवेई ने 2 मिनट 6.74 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें