Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग ने अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग पुरस्कार विजेता विदेशी विशेषज्ञों से मुलाकात की

July 9, 2026

चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग ने अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग पुरस्कार विजेता विदेशी विशेषज्ञों से मुलाकात की

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी उपप्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग ने बुधवार सुबह देश की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में वर्ष 2025 के अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग पुरस्कार प्राप्त करने वाले विदेशी विशेषज्ञों से मुलाकात की और उन्हें पदक प्रदान किए।

उप प्रधानमंत्री तिंग ने चीनी सरकार की ओर से विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और चीन की वैज्ञानिक प्रगति तथा नवाचार विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विशेषज्ञ चीनी वैज्ञानिकों के साथ आदान-प्रदान और सहयोग गहरा करेंगे, वैज्ञानिक चुनौतियों का सामना करेंगे और साझा भविष्य वाला मानव समुदाय के निर्माण में योगदान देंगे। समारोह के बाद, तिंग श्वेश्यांग ने सभी विजेताओं के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।

पुरस्कार समारोह में 9 विदेशी विशेषज्ञों को वर्ष 2025 का अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग पुरस्कार प्रदान किया गया। बता दें कि वर्ष 1995 में पुरस्कार की शुरुआत के बाद से अब तक कुल 155 विदेशी विशेषज्ञ, 3 अंतर्राष्ट्रीय संगठन और 1 विदेशी संगठन इस सम्मान से सम्मानित किए जा चुके हैं। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें