Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान के राष्ट्रपति से मिले चीनी उप प्रधानमंत्री   

December 15, 2022

ईरान के राष्ट्रपति से मिले चीनी उप प्रधानमंत्री   

13 दिसम्बर को चीनी उप प्रधानमंत्री हू छ्वनहुआ ने ईरान की राजधानी तेहरान में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से मुलाकात की। हू छ्वनहुआ ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का सौहार्दपूर्ण अभिवादन और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चीन सामरिक ऊंचाई पर चीन-ईरान संबंधों का व्यवहार करता है। चीन द्वारा ईरान के साथ व्यापक सामरिक साझेदारी संबंधों का संकल्प कभी नहीं बदलता है। चीन ईरान द्वारा बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करने, राष्ट्रीय प्रभुसत्ता, प्रादेशिक अखंडता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करने का समर्थन करता है। चीन ईरान के साथ मिलकर दोनों देशों के राजाध्यक्षों के बीच संपन्न अहम सहमतियों का अच्छी तरह कार्यान्वयन करेगा, द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाएगा।

ईरानी राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि ईरान और चीन की परम्परागत मैत्री है। चाहे अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय परिस्थिति में कोई भी परिवर्तन आए, ईरान दोनों देशों के तमाम सामरिक साझेदारी संबंधों को गहरा करेगा। ईरान हमेशा चीन का विश्वसनीय साझेदार है और चीन के साथ आपसी केंद्रीय हितों पर एक दूसरे का समर्थन करता है।  उसी दिन हू छ्वनहुआ ने ईरान के प्रथम राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर के साथ भी वार्ता की और चीन-ईरान व्यापक सहयोग की योजना को कार्यानवित करने, द्विपक्षीय यथार्थ सहयोग को आगे बढ़ाने पर गहन रूप से विचार विमर्श किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

  

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें